मथुरा, नवम्बर 8 -- विजिलेंस ने कार्रवाई करते हुए होटल सहित तीन स्थानों पर बिजली चोरी के मामले पकड़े। इन पर लाखों रुपये का जुर्माना संभावित है। थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। विजिलेंस प्रभारी अरुण कुमार के निर्देशन में जेई किशन कुमार, अमरदीप, हिमांशु, अर्चना सिंह आदि ने सूचना पर कार्रवाई की। टीम ने गांव बलदेव खंदोली रोड थाना बलदेव क्षेत्र के एक होटल पर छापा मारा। यहां मीटर की इनकमिंग केबल में कट लगाकर अतिरिक्त अवैध केबल के माध्यम से वाणिज्यिक परिसर होटल सान्या पैलेस रेस्टोरेंट एंड मैरिज होम में विद्युत उपयोग होता मिला। कनेक्शन पांच किलोवाट का स्वीकृत था। चेकिंग के दौरान लोड 15 किलोवाट मिला। नगला पापरी महावन में बिना संयोजन के अवैध रूप से विद्युत उपयोग होता मिला। गांगरौली शेरगढ़ क्षेत्र में बिजली चोरी पकड़ी। दो किलोवाट कनेक्शन स्वीकृत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.