मुरादाबाद, फरवरी 12 -- मुरादाबाद रेल मंडल में तत्काल टिकटों में गड़बड़ी का जाल बढ़ रहा है। कुंभ मेले से ट्रेनों में कंफर्म सीट के लिए मारामारी के चलते तत्काल पर जोर है। शाहजहांपुर में तत्काल टिकट की धांधली का मामला पकड़ा गया है। तत्काल टिकट बनाने में दलालों के अलावा रेलवे स्टेशन पर रिजर्वेशन व रेलवे पुलिस की भूमिका को संदिग्ध माना गया। विजिलेंस टीम ने छानबीन के बाद सभी के बयान लिए। बुधवार को विजिलेंस ने मुख्यालय को रिपोर्ट सौंप दी। मंडल में तत्काल में गड़बड़ी का 12 दिनों में यह दूसरा मामला है। रेल मंडल में तत्काल टिकटों में गड़बड़ी के मामले बढ़ने लगे है। मुख्यालय की विजिलेंस टीम ने हाल ही में अलग-अलग स्टेशनों पर तत्काल टिकट में धांधली पकड़ी। एक फरवरी को विजिलेंस ने बालामऊ व नैमिशरणय स्टेशनों से तत्काल टिकट में गड़बड़ी को उजागर किया। अब शा...