भागलपुर, फरवरी 13 -- विजिलेंस की टीम बुधवार की देर रात से ही नवगछिया स्टेशन के विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर जांच शुरू की। जिससे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। नवगछिया रेलवे स्टेशन पर पिछले तीन-चार महीने में यह चौथी बार विजिलेंस की छापेमारी हुई है। हाजीपुर जोनल क्षेत्र से विजिलेंस का दो सदस्यीय टीम नवगछिया पहुंचा था। इस जांच के क्रम में उनके द्वारा रेक प्वाइंट सहित बुकिंग काउंटर, साफ-सफाई, अतिक्रमण एवं अन्य जगहों का बारीकी से जांच की गई। इस मौके पर उन्होंने अतिक्रमण को लेकर विशेष तौर पर मौजूद अधिकारी से जानकारी ली। मौके पर नवगछिया आईओ डब्लू अविनाश कुमार, आरपीएफ इंस्पेक्टर मुन्ना पासी सहित नवगछिया रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक अनिल चौरसिया आदि लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...