हरदोई, जनवरी 30 -- हरदोई। बीते दो दिनों से छाए घने कोहरे के बावजूद मौसम ने सर्दी से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दृश्यता बढ़कर 200 से 400 मीटर तक पहुंच गई। इससे सुबह के समय विजिबिलिटी में स्पष्ट सुधार देखने को मिला। इसका असर यह रहा कि सड़कों पर आवागमन सामान्य रहा। वाहन चालकों के साथ आम लोगों ने भी राहत की सांस ली। मौसम विभाग के मुताबिक न्यूनतम तापमान बढ़कर 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में बढ़ोतरी से सुबह और शाम की ठंड में हल्की कमी आई है। दिन के समय 10 से 15 मिनट तक हल्की धूप जरूर निकली, लेकिन उससे ठंड से खास राहत नहीं मिल सकी। गलन बने रहने के कारण लोग घरों से बाहर निकलने में अभी भी परेशान नजर आए, वहीं बाजारों में भी रौनक कम रही। कल बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि तापमान में आई यह बढ़ोतरी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.