नई दिल्ली, जनवरी 19 -- विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 का समापन हो चुका है। विदर्भ ने फाइनल में सौराष्ट्र को 38 रन से शिकस्त दी। विदर्भ ने अथर्व तायडे (128) शतक के दम पर 317 रन का विशाल स्कोर बनाया। जवाब में सौराष्ट्र की टीम 48.5 ओवर में 279 रन पर सिमट गई। सौराष्ट्र ने 30 रन पर दो विकेट गिरने के बावजूद काफी देर तक संघर्ष किया। विदर्भ ने पहली बार 50 ओवर फॉर्मेट का घरेलू टूर्नामेंट अपने नाम किया। टूर्नामेंट में जमकर छक्कों की बरसात हुई। चलिए, आपको बताते हैं कि विजय हाजरे ट्रॉफी के इस संस्करण में सर्वाधिक छक्के मारने वाले खिलाड़ियों की टॉप 10 लिस्ट में कौन-कौन शामिल?केरल का खिलाड़ी शीर्ष पर रहा केरल के 32 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 में सबसे अधिक छक्के ठोकने का कारनामा किया। उन्होंने सात मुकाबलों में कुल 29 ...