बुलंदशहर, जनवरी 9 -- खुर्जा के गोयन्का कंपाउंड निवासी करन चौधरी विजय हजारे ट्रॉफी में यूपी की टीम में खेल रहे हैं। जहां वह गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। करन ने बताया कि गुरुवार को उनकी टीम का मुकाबला बंगाल से रहा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बंगाल की टीम को यूपी के गेंदबाजों ने 45.1 ओवर में 269 रन पर आउट कर दिया। इसमें जीशान अंसारी और करन चौधरी की गेंदबाजी काबिले तारीफ रही। बंगाल के ओपनर करन लाल को करन चौधरी ने पांच रनों पर आउट कर दिया और अनुस्तूप मजूमदार को आउट किया। यह मुकाबला यूपी की टीम पांच विकेट से जीत गई। करन के भाई उत्तम चौधरी का कहना है कि क्षेत्र के सभी लोग यूपी की टीम को ट्रॉफी जीतने की प्रार्थना कर रही है। साथ ही करन चौधरी भी टीम में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.