चक्रधरपुर, सितम्बर 12 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सह बीस सूत्री सदस्य विजय सिंह सामड ने पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने चाईबासा परिसदन में संगठन सृजन अभियान वर्ष-2025 के तहत कांग्रेस जिला अध्यक्ष के चयन के लिए आईसीसी द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक सह मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, पीसीसी द्वारा नियुक्त महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष गुंजन सिंह, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा, जिला पर्यवेक्षक सह पूर्व राज्यसभा सांसद प्रदीप बालमुचू, जिला अध्यक्ष चन्द्र शेखर दास एवं मनोज राजानी के समक्ष अपना आवेदन देकर दावेदारी पेश की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...