देहरादून, मई 21 -- देहरादून। उत्तराखंड स्थानीय निकाय संगठन की नई कार्यकारिणी का चयन करते हुए विजय वर्मा को प्रदेश अध्यक्ष और संदीप नेगी को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बुधवार को रेसकोर्स स्थित ट्रांजिस्ट हॉस्टल में बैठक के बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें संगठन के विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। चुने गए अन्य पदाधिकारियों में वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर रमेश जोशी और सुरेश खेतवाल को शामिल किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पर हिमानी नेगी, मीरा सकलानी, संजीव चौधरी, सुखदेव सिंह, मनोज कोहली, श्याम को रखा गया। सुरेन्द्र सिंह लोटनी महामंत्री (प्रशासन), विमल रावत, क़ुबजा धम्वार्ण, रोशन रांगड़ और नीलम बिजलवाण मंत्री पद सौंपा गया। वहीं कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सन्तोष सिंह रावत को दी गई। मीडिया प्रभारी के पद पर दीपक सिंह बिष्ट...