नई दिल्ली, जून 6 -- साल 2000 में आया विजय माल्या का किंगफिशर कैलेंडर उस वक्त काफी पॉप्युलर था। इसमें मॉडल्स के स्विमसूट वाले फोटोज होते थे। तब यह कैलेंडर काफी बोल्ड माना जाता था। इस कैलेंडर में दीपिका पादुकोण, कटरीना कैफ जैसी कई एक्ट्रेसस दिखाई दे चुकी हैं। अब विजय माल्या ने एक पॉडकास्ट पर इस कैलेंडर पर बात की। उन्होंने बताया कि क्या इन एक्ट्रेसस से उनकी व्यक्तिगत जान-पहचान भी थी।सारे स्टार्स कैलेंडर पर थे राज शमानी के पॉडकास्ट पर विजय माल्या कैलेंडर के बारे में बोले, 'हमने सही लड़कियां चुनी थीं चाहे वो दीपिका हो या कटरीना कैफ। सारी हिरोइन्स और स्टार्स यंग एज पर हमारे कैलेंडर पर थे। हमने सही टैलेंट चुना था।'एक्ट्रेसस से थे पर्सनल रिलेशन? जब पूछा गया कि उनके कैलेंडर पर दिखने वाली ज्यादातर मॉडल्स का ऐक्टिंग करियर क्यों सक्सेसफुल रहा? इस पर ...