अलीगढ़, अगस्त 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। खेल क्षेत्र में एथलीट गुलवीर सिंह के बाद कला व उद्योग के क्षेत्र में उद्योगपति विजय बजाज व पीतल मूर्ति निर्माता सत्यप्रकाश प्रजापति को पद्श्री पुरूस्कार मिल सकता है। प्रशासन की ओर इन दोनों की प्रोफाइल तैयार कराई गई है। जल्द ही शासन स्तर से इसकी घोषणा की जाएगी। पद्मश्री, भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला एक नागरिक सम्मान है। यह पुरस्कार जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कला, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा और सार्वजनिक जीवन में विशिष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। यह भारत का चौथा सर्वोच्च नागरिक सम्मान है, जो भारत रत्न, पद्म विभूषण और पद्म भूषण के बाद आता है। बीते दिनों खेल के क्षेत्र में भारत का नाम रोशन करने वाले अलीगढ़ के एथलीट गुलवीर सिंह का नाम प्रशासन की ओर से प्रस्तावित कर ...