कानपुर, फरवरी 5 -- कानपुर। मेट्रो के कॉरिडोर-2 के तहत सीएसए यूनिवर्सिटी-बर्रा-8 एलिवेटेड सेक्शन का निर्माण के दौरान विजय नगर चौराहा और बर्रा-8 स्टेशन पर डबल टी-गर्डर्स के परिनिर्माण (इरेक्शन) का काम पूरा कर लिया गया है। इन दोनों स्टेशनों के स्टेशन बॉक्स की रूपरेखा अब आकार लेती दिखने लगी है। कानपुर मेट्रो की एलिवेटेड अवसंरचना में स्टेशन-बॉक्स को आधार देने के लिए डबल टी-गर्डर्स का प्रयोग किया जाता है। कॉरिडोर-2 एलिवेटेड सेक्शन के लिए कुल 141 डबल टी-गर्डर्स प्रस्तावित है, जिनमें से आधे से अधिक का इरेक्शन किया जा चुका है। निर्माणाधीन विजय नगर चौराहा स्टेशन का आधार तैयार करने के लिए कुल 44 और बर्रा-8 स्टेशन के लिए कुल 21 डबल टी-गर्डर्स का इरेक्शन किया गया। इससे पहले जनवरी 2026 में ही इस कॉरिडोर के बर्रा-7 स्टेशन पर भी डबल टी-गर्डर्स के इरेक्शन...