देहरादून, दिसम्बर 16 -- टिहरी। टिहरी जनपद में विजय दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। समारोह में विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि विजय दिवस भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अद्वितीय साहस का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 1971 में इसी दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए दुश्मन सेना को पराजित किया और ऐतिहासिक विजय दर्ज की। विधायक ने बताया कि इस युद्ध में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के करीब 93 हजार सैनिकों को आत्मसमर्पण के लिए विवश किया। जिससे न केवल एक नया इतिहास रचा गया बल्कि विश्व पटल पर भारत की शक्ति और मानवीय मूल्यों की भी पहचान स्थापित हुई। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने कहा कि विजय दिवस प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और सम्मान का दिन है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...