गढ़वा, दिसम्बर 16 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। अनुमंडल मुख्यालय के अधौरा स्थित आरके पब्लिक स्कूल में मंगलवार को विजय दिवस के अवसर पर भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर अवसर पर विद्यार्थियों व शिक्षकों ने 1971 के भारत-पाक युद्ध में अद्वितीय साहस और बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई। उसके बाद युद्ध में शहीद हुए लगभग 3,900 भारतीय सैनिकों की स्मृति में एक मिनट का मौन रखा गया। छात्रों ने एक प्रभावशाली लघु नाटिका प्रस्तुत की। उसमें ऑपरेशन ट्राइडेंट से लेकर ढाका में पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण और बांग्लादेश के उदय तक की ऐतिहासिक घटनाओं को जीवंत रूप में दर्शाया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. पन्नालाल पुइटंडी ने अपने संबोधन में 1971 के युद्ध के रणनीति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.