अयोध्या, दिसम्बर 15 -- अयोध्या संवाददाता। भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम के इतिहास में मील का पत्थर माने जाने वाले विजय दिवस पर मंगलवार को वीर नारियों का सम्मान किया जाएगा। साथ ही कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। वर्ष 1971 में 16 दिसंबर को ही पाकिस्तानी सेना ने ढाका में भारतीय सेना के समक्ष हथियार डाल दिया था। जिसके साथ ही पूर्वी पाकिस्तान अलग होकर बांग्लादेश बना था। भारतीय सेना के इतिहास में वीर गाथाएं स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हैं। इसी के एक अहम मुकाम 16 दिसंबर 1971 को हर वर्ष विजय दिवस अथवा पराक्रम दिवस मनाया जाता है। जिसके माध्यम से सैनिकों की वीरगाथा और शौर्य को याद किया जाता है। अपने बलिदान से देश का सीना चौड़ा कर समाज में राष्ट्र की धरोहर बने ऐसे वीर सपूतों की स्मृति में मंगलवार को अपरान्ह 11 बजे से श्री राम आडिटोरियम निकट अयोध्या धाम ब...