नई दिल्ली, फरवरी 24 -- विजय केडिया के पोर्टफोलियो स्टॉक पटेल इंजीनियरिंग में मंगलवार को अच्छी तेजी आई है। घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को गिरावट की आंधी के बीच पटेल इंजीनियरिंग के शेयर BSE में 2 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 28.79 रुपये पर पहुंच गए हैं। पटेल इंजीनियरिंग को दनादन दूसरे दिन ऑर्डर मिला है। महाराष्ट्र कृष्णा वैली डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन, पुणे ने पटेल इंजीनियरिंग और इसके ज्वाइंट वेंचर (JV) पार्टनर को एक कॉन्ट्रैक्ट के लिए लोएस्ट बिडर घोषित किया है। पटेल इंजीनियरिंग पर विजय केडिया का बड़ा दांव है। कंपनी को मिले ऑर्डर के डीटेल्समुंबई बेस्ड इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी पटेल इंजीनियरिंग लिमिटेड और इसके ज्वाइंट वेंचर पार्टनर्स को महाराष्ट्र कृष्णा वैली डिवेलपमेंट कॉरपोरेशन, पुणे ने 133.25 करोड़ रुपये के इरिगेशन प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली...