नई दिल्ली, मार्च 9 -- Vijay kedia portfolio Stock: शेयर बाजार के दिग्गज निवेशक विजय केडिया के मल्टीबैगर स्टॉक अतुल ऑटो इस साल लगातार चर्चा में हैं। कंपनी के शेयर बीते शुक्रवार को 3% से अधिक चढ़कर 467 रुपये पर पहुंच गए थे। इस साल अब तक इसमें 20% तक की गिरावट देखी गई। सालभर में 15% और छह महीने में 30% तक की गिरावट देखी गई। बता दें कि यह शेयर अपने 52 वीक हाई प्राइस 840 रुपये से करीब आधे पर ट्रेड कर रहा है। पिछले साल 4 जुलाई को कंपनी के शेयर 52 वीक के हाई पर पहुंचे थे। वर्तमान में यह शेयर 45% तक लुढ़क गए हैं।विजय केडिया का है बड़ा दांव बता दें कि स्टार इन्वेस्टर विजय केडिया का कंपनी में बड़ा दांव है। विजय केडिया के पास कंपनी के 58 लाख शेयर हैं। बीएसई पर दी गई जानकारी के मुताबिक, विजय केडिया के नाम से कंपनी के 50,50,505 शेयर हैं। यह 18.20 फीसद...