बागेश्वर, अक्टूबर 17 -- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी का विवाद समाप्त हो गया है। कोर्ट के आदेश के बाद नगर पालिका बोर्ड की बैठक में पालिका में कार्यरत वरिष्ठ कार्मिक विजय कुमार कनवासी को प्रभारी ईओ का चार्ज सौंप दिया है। अब दीपावली पर कर्मचारियों को वेतन मिलने का रास्ता भी साफ हो गया है। कर्मचारियों ने भी जल्द वेतन देने की मांग की है। नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक में कोर्ट के आदेश पर चर्चा की गई। इसमें सभी सदस्यों में सर्वसम्मति में पालिका में कार्यरत प्रधान सहायक विजय सिंह कनवासी को चार्ज देने का प्रस्ताव पारित किया गया। अध्यक्ष खेतवाल ने बताया कि वरिष्ठता के आधार पर विजय सिंह कनवासी प्रधान सहायक के पद पर कार्यरत है। जिनका ग्रेड पे 4200 है, जबकि केंद्रीय सेवा में उनकी नियुक्ति तिथि 15-06-2021...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.