गोपालगंज, अप्रैल 10 -- विजयीपुर l एक संवाददाता स्थानीय प्रखंड स्तरीय कार्यान्वयन समिति का गठन हो गया है। जदयू प्रखंड अध्यक्ष नितेन्द्र राय ने बताया कि पहले से जदयू और भाजपा के पदाधिकारियों के नाम अनुशंसित कर पटना भेजे गए थे। उन नामों पर विचार करने के बाद वहां से सूची जारी की गयी है। जिसके अनुसार आठ सदस्य जदयू के और सात सदसय भाजपा से यानी कुल पंद्रह सदस्सीय समिति का गठन हुआ है। समिति के अध्यक्ष नितेन्द्र राय, उपाध्यक्ष नागमणि कुशवाहा हैं। जबकि, सदस्यों में संजय साहू, मृत्युंजय लाल श्रीवास्तव उर्फ सोनू लाल, जय प्रकाश तिवारी, शत्रुघ्न कुशवाहा, अनुराग शुक्ला, राजीव रंजन तिवारी, नागेंद्र पांडेय, नसरल्लाह अंसारी, मनिषा पाल, मंशा सिंह, संजय मद्धेशिया और सत्येन्द्र कुशवाहा शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.