गोपालगंज, जनवरी 24 -- विजयीपुर। विद्या की देवी मां सरस्वती की दो दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शनिवार को भक्तों ने नम आंखों से माता को विदाई दी। विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां सरस्वती की प्रतिमाओं का विसर्जन विजयीपुर के खनुआ नदी व तालाबों में शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। विसर्जन जुलूस के दौरान विजयीपुर, मुसेहरी, जजवलिया, पगरा, जगदीशपुर व मझवलिया बाजार सहित आसपास के क्षेत्र जयकारों से गूंजते रहे। शांति व्यवस्था बनाए रखने को हथुआ एसडीपीओ आनंद मोहन गुप्ता, विजयीपुर थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार व पुलिस बल दिनभर गश्त करते रहे। माड़र घाट सहित अन्य घाटों पर ड्रोन से निगरानी की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.