फतेहपुर, फरवरी 20 -- फतेहपुर, संवाददाता। पंचायतों में विकास की आड़ पर सरकारी धन गबन के खेल की पोल खोल दी है। मनरेगा समेत विकास कार्यो में धन का बंदरबाट करने के लगे आरोपों पर अफसरों ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच कराई। जांच अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए 21 बिंदुओं के दस्तावेज खंगाले। माना जा रहा है कि टीम को अनियमितताएं मिली है। बैंकिंग लेनदेन की भी जांच चल रही है। विजयीपुर ब्लॉक के कुल्ली पंचायत के नरसिंह समेत ग्रामीणों ने विकास कार्यों में सरकारी धन का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए थे। एक दर्जन से अधिक कार्यों में अनियमितता की बात कहते हुए शहरों में व्यवसाय करने वाले या फिर 70-80 की आयु वाले वृद्धों के नाम जॉबकार्ड जारी कर भुगतान कराने, अपात्रों का नाम जोड़कर मजदूरी की रकम हड़पने की बात कहीं थी। बदनमऊ कछरा संपर्क मार्ग पर खड़ंजा न...