मैनपुरी, अक्टूबर 4 -- नवीगंज। कस्बा के बुद्ध विहार परिसर में गुरुवार देर शाम सम्राट अशोक विजयादशमी बड़े उत्साह के साथ मनाई गई। बौद्ध धर्म के अनुयायी एकत्र हुए और करुणा व शांति के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कस्बा निवासी अर्पित शाक्य ने कहा कि कलिंग युद्ध के बाद सम्राट अशोक ने हिंसा का त्याग कर बौद्ध धर्म अपनाया था। विजयादशमी के दिन ही उन्होंने दया, करुणा और अहिंसा को जीवन का मार्ग बनाते हुए समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया। इस दौरान उपस्थित अनुयायियों ने सम्राट अशोक को नमन कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर विशाल शाक्य, मोहित शाक्य, अनिरुद्ध शाक्य, सूरज शाक्य, प्रवेश शाक्य, विवेक शाक्य, संकल्प शाक्य, मुकेश शाक्य, रंजीत शाक्य, निशांत शाक्य, रोहित शाक्य, पिंकू शाक्य, भूपेंद्र शाक्य, सोनू शाक्य,अजीत शाक्य आदि मौजूद रहे। ...