कुशीनगर, मई 26 -- कुशीनगर। जिले के राजकीय आप्टोमेट्रिस्ट संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कस्बे में हुई। इसमें संगठन की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसके बाद तमकुहीराज सीएचसी के विजयपाल सिंह को अध्यक्ष, पडरौना नेत्र चिकित्सालय के विद्यानंद सिंह को सचिव और सतीश कुमार कुशवाहा को कोषाध्यक्ष बनाया गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कस्बे के एक निजी मैरिज हाल में रविवार को संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश पाटिल व महासचिव रविंद्र यादव की देखरेख में हुई। बैठक में जिले की कार्यकारिणी के गठन का सर्वसम्मत से प्रस्ताव पारित किया गया। इसके बाद नए चुने गए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा हुई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन की ताकत एकता में होती है। संगठित समाज सभी लक्ष्य प्राप्त करता है। संगठन अपने सदस्यों के हितों के लिए कार्य करेग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.