बांका, फरवरी 18 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। बुधवार की सुबह शहर के विजयनगर मोहल्ले में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार विजयनगर मोहल्ले में स्थित कप और प्लेट बनाने वाली इस फैक्ट्री में आग लगते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। जबकि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि प्रशासन द्वारा विस्तृत जांच जारी है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री लपटों में घिर गई। साथ ही फैक्ट्री के अंदर रखे प्लास्टिक के कच्चे माल, तैयार उत्पाद और कीमती मशीनें कुछ ही पलों में जलकर राख हो गईं। आग की लपटें और धुएं का गुबार दूर-दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास के रिहायशी इलाकों में ...