फरीदाबाद, अक्टूबर 2 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। विजय दशमी के अवसर पर गुरुवार को स्मार्ट सिटी में अहंकार के प्रतीक रावण, उसके भाई कुंभकर्ण और बेटे मेघनाद के पुतलों का दहन किया गया। इस दौरान असत्य पर सत्य की जीत के साक्षी हजारों लोग बने। दशहरा मैदानों में रामलीला कमेटियों ने जैसे ही रावण के पुतले में आग लगाया, वहां मौजूद लोग उत्साहित हो उठे। उन्होंने जयकारे भी लगाए। शहर में कई जगहों पर दशहरे मेले भी आयोजित किए गए। एनआईटी स्थित दशहरा मैदान पर सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर, श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्केट नंबर-एक द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। दशहरा मैदान पर 65 फुट लंबे रावण , मेघनाद, कुंभकर्ण के पुतले लगाए गए थे। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक धनेश अदलखा मौजूद रहे। पहले राम-लक्ष्मण ने रावण के पुतलों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.