लोहरदगा, अक्टूबर 3 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर लोहरदगा शहर में विजयादशमी उत्सव सह पथ संचलन कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रांत संघालक सच्चिदानंद, प्रांत कुटुंब प्रबोधन संयोजक सकलदेव, लोहरदगा नगर के नगर कार्यवाह तुलसी उरांव ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर, शस्त्र पुजन कर की। कार्यक्रम में प्रांत के कुटुंब प्रबोधन संयोजक सकलदेव ने संघ स्थापना का उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सन् 1925 में विजयादशमी के दिन नागपुर के मोहितेवाडा नामक स्थान में डा हेडगेवार के द्वारा संघ की स्थापना की गई। आज आरएसएस पूरे विश्व में फैल गया है। संघ के निस्वार्थ सेवा भाव और व्यक्ति निर्माण कार्य से प्रभावित होकर लोग तेजी से जुड़ रहे है। संघ शताब्दी वर्ष में पांच बिंदुओं की चर्चा सर्वत्र कर रहा है। पहले कुटुंब प्रब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.