वाराणसी, अप्रैल 29 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण (हवा) ने तपिश के तेवर को घटा दिया है। मौसम में हुए बदलाव के कारण मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री दर्ज किया गया। दोनों सामान्य से क्रमश: 1.8 और 0.8 डिग्री कम हैं। पूरे दिन करीब 21 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलने से वातावरण में नमी का प्रतिशत भी बढ़कर 35 हो गया। बीते शनिवार तक आर्द्रता 10 फीसदी के आसपास थी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय पश्चिमी विक्षोभ के साथ प्रदेश के मध्य भाग से बिहार के मध्य भाग होते हुए उत्तरी बांग्लादेश तक निम्न वायु दाब का क्षेत्र स्थापित है। मध्य असम और आसपास क्षेत्रों में हवा का चक्रवाती परिसंचरण क्षेत्र बना है। इससे मंगलवार और बुधवार को वाराणसी समेत पूर्वांचल के कुछ जिलों में आंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.