मिर्जापुर, जनवरी 12 -- लालगंज। क्षेत्र के लहंगपुर पुलिस चौकी के राजापुर गांव निवासी विक्षिप्त 34 वर्षीय राहुल कुमार बिंद ने शनिवार की रात फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। परिजन पुलिस को जानकारी दिए बगैर ही गुपचुप तरीके से शव का अंतिम संस्कार कर दिए। लालगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी रामानंद सब्जी बेचते हैं। उनका 34 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बिंद घर के अंदर शनिवार की रात फांसी लगा कर आत्महत्या कर लिया। वह जिस समय फांसी लगाया। उस समय परिवार के अन्य लोग घर के बाहर काम में व्यस्त थे। जब वे घर में पहुंचे तो राहुल का शव फांसी के फंदे पर लटकरहा था। परिजनों ने तत्काल राहुल के शव को फांसी के फंदे से नीचे उतार कर पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिए। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि राहुल का अपनी पत्नी से कुछ कहासुनी हुई थी। यह घटना...