बक्सर, फरवरी 19 -- पेज तीन के लिए ---- फोटो संख्या- 11, कैप्सन- गुरुवार को मानसिक रूप से विक्षिप्त आरोपित को पकड़ कर ले जाते लोग। चक्की, एक संवाददाता। चक्की प्रखंड के चंदा गांव में मानसिक रूप से विक्षिप्त एक युवक ने सात दिनों पहले अपनी मां का गला दबा दिया था। पटना में इलाज के दौरान गुरुवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा गांव निवासी शिवशंकर महतो की पत्नी उषा देवी के रूप में हुई है। घटना के बारे में बताया गया कि शिवशंकर महतो का पुत्र गोविंदा महतो (26) उड़ीसा में रहकर बी टेक की पढ़ाई कर रहा था। इसी बीच उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया। बीते 12 फरवरी की सुबह कथित तौर पर पागलपन की हालत में उसने अपनी मां उषा देवी (62) का ही गला दबा दिया। मरणासन्न हो चुकी उषा को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पटना भेज दिया गया। गुरुवार की सुबह वही...