गढ़वा, फरवरी 11 -- मेराल, प्रतिनिधि। थानांतर्गत गोंदा गांव निवासी 27 वर्षीय विधायक प्रजापति ने मंगलवार की रात अपने घर में ही आग लगा दी। उससे लगभग 10 लाख रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है। परिवारवालों ने किसी तरह से घर से निकलकर अपनी जान बचाई। परिजनों ने बताया कि विधायक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। वह यूट्यूबर है। वीडियो एडिटिंग का स्टूडियो घर में बना रखा था। मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि एक सप्ताह से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। मंगलवार की रात करीब 10 बजे अपने घर को बंद कर खुद ही आग लगा ली। आसपास के लोगों की सूचना पर थाना प्रभारी विष्णुकांत पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। थाना प्रभारी और आसपास के लोग के प्रयास से घर में पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। तब तक पूरा घर और उसका स्टूडियो जलकर खाक हो चुका था। बाद में दमकल गाड़ी भी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.