सीतामढ़ी, मार्च 20 -- बाजपट्टी। थाना क्षेत्र के बनगांव गोट में एक निजी क्लिनिक में गुरुवार को इलाज कराने आए एक पांच माह के बच्चे पर विक्षिप्त महिला ने दबिया से हमला कर दिया। संयोगवश गोद में बच्चे को रखी मां अचानक से पीछे हट गयी। इस कारण विक्षिप्त महिला के हाथ से दबिया नीचे गिर गया और नवजात बाल-बाल बच गया। विक्षिप्त महिला द्वारा अचानक किए गए हमले के बाद से निजी क्लिनिक में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। निजी क्लिनिक में मौजूद चिकित्सक व अन्य लोग तुरंत महिला को पकड़ कर डायल 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। विक्षिप्त महिला की पहचान मुरौल गांव निवासी मंटू राम की पत्नी जहरी देवी के रूप में की गई है। वह आंशिक रूप से विक्षिप्त व निसंतान है। वहीं, पुत्र रितिक को इलाज के लिए आई खुशबू देवी उसकी पड़ोसी है। खुशबू के मुताबिक, यहां आने से पहले उसने डॉक्टर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.