दुमका, अप्रैल 12 -- दुमका, प्रतिनिधि। विक्षिप्त महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या करने के मामले की जांच पुलिस ने तेज कर दी है। पुलिस ने विक्षिप्त महिला के परिवार वालों के अलावे कई संदिग्धों से भी पूछताछ की है। संदेह के घेरे में महिला के करीबी रिश्तेदार है। पुलिस संदेह के आधार पर महिला के करीबी रिश्तेदारों से भी पूछताछ कर रही है। पुलिस टेक्निकल सेल की मदद से अपराधियों तक पहुंचने में जुटी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही महिला की हत्या की गुत्थी सुलझ जाएगी। बता दें कि तीन दिन पहले तालझारी थाना क्षेत्र से महिला के शव को बरामद किया गया था। परिजनों ने महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी थी। परिजनों का कहना था कि महिला का मानसिक स्थिति ठीक नहीं था। वह रामनवमी का मेला देखने के लिए निकली थी,जो देर रात ...