गढ़वा, दिसम्बर 21 -- गढ़वा। मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति मिलने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मनोज प्रसाद के आदेश और सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर उनके परिजनों से संपर्क कर सौंपा गया। कई दिनों से सड़क पर भटकते पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, पीएलवी कृष्णानंद दुबे ने संयुक्त रूप से उससे पूछताछ की। उसी क्रम में पता चला कि उसका नाम उपेंद्र यादव है। वह बिहार के औरंगाबाद जिलांर्गत गोह थाना के अल्हपरासी गांव का रहने वाला है। उसके बाद विभिन्न लोगों से संपर्क स्थापित करते हुए उनके परिवार के लोगों से जानकारी हासिल की गई। रविवार को विक्षिप्त की पत्नी बबीता देवी, पुत्र चंदन कुमार सहित परिवार के अन्य लोग पहुंचे। उसके बाद रविवार को उन्हें विक्षिप्त उपेंद्र को सौंप दिया गया। मौके पर उसकी पत्नी ने बताया कि वह र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.