बिजनौर, मार्च 4 -- ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैम्पियनशिप का आयोजन गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालयारा वंदना कटारिया हॉकी स्टेडियम हरिद्वार में किया गया। चैम्पियनशिप का आयोजन 22 फरवरी से 28 फरवरी तक किया गया। जिसमें 16 टीमों ने प्रतिभाग किया।जिसमें प्रथम स्थान पर गुरुकुल विश्वविद्यालय की टीम रही। गुरुकुल टीम के मैनेजर अश्वनी कुमारी, मुख्य कोच दुष्यंत राणा तथा सहायक कोच रजत शर्मा रहे। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी हॉकी चैम्पियनशिप में बिजनौर के विक्रांत सिंह ने प्रतिभाग किया और उनका चयन खेलो इंडिया में भी हो गया है। कोच रजत शर्मा ने बताया कि विक्रांत सिंह ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.