अंकित चौधरी, फरवरी 14 -- उत्तराखंड की राजधानी देहरादून बाहरी राज्यों के अपराधियों के लिए 'साफ्ट किलिंग फील्ड' बनता जा रहा है। शुक्रवार और इससे पहले बुधवार का हत्याकांड इसी ओर इशारा कर रहा है। पुलिस की शुरुआती जांच में विक्रम के कातिलों के झारखंड या किसी अन्य राज्य से होने की पूरी संभावना है। यह पैटर्न नया नहीं है। बीते बुधवार को तिब्बती मार्केट में शहीद कर्नल के बेटे अर्जुन की हत्या हुई थी। अर्जुन के हत्यारे अभी जेल भी नहीं पहुंचे थे कि शुक्रवार सुबह सवा दस बजे हुए विक्रम हत्याकांड में भी सुपारी किलर बाहर से आए और वारदात को अंजाम देकर ओझल हो गए। यह ट्रेंड बताता है कि दून की सीमाओं पर पुलिस की चौकसी महज दिखावा बनकर रह गई है।हत्या कर पहले पैदल दौड़े, फिर बाइक से फरार उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या करने के...