जमशेदपुर, फरवरी 22 -- विक्रम शर्मा की हत्या के बाद पुलिस ने शहर में सक्रिय उसके गुर्गों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पीयूष कुमार पांडेय के निर्देश पर शुक्रवार को कई थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने शहर के अलग-अलग इलाकों में विक्रम शर्मा से जुड़े करीब 15 संदिग्धों के घरों पर दबिश दी। हालांकि छापेमारी के दौरान सभी आरोपी घर से फरार मिले। पुलिस ने परिजनों को सख्त निर्देश दिया है कि संबंधित व्यक्ति तत्काल थाना में हाजिरी दें, अन्यथा कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि शहर में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी गुर्गे या आपराधिक तत्व की गतिविधि संदिग्ध पाई जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए सीस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.