भागलपुर, जनवरी 1 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। दिल्ली से आने वाली ट्रेनों के विलंब से यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस तय समय 08:15 बजे की जगह 02:39 बजे स्टेशन पहुंची। ब्रह्मपुत्र मेल शाम 07:20 के बजाय सुबह साढ़े चार बजे के बाद आई। वहीं जनसेवा एक्सप्रेस सुबह 6 बजे की जगह पौने 10 बजे पहुंची। लंबी देरी से यात्रियों को इंतजार, कनेक्टिंग ट्रेनों और स्थानीय आवागमन में कठिनाई हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...