बेगुसराय, सितम्बर 16 -- चेरियाबरियारपुर। थाना क्षेत्र के विक्रमपुर गांव में पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एसएच-55 पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इस पेड़ के गिरने से आवागमन बिल्कुल ठप हो गया। आसपास के ग्रामीणों नें बताया कि साढ़े चार बजे के आसपास हो रही वर्षा के बीच विशाल जलेबी का पेड़ तेज आवाज के साथ सड़क पर गिर पड़ा। गनीमत रही कि इस दौरान कोई भी राहगीर अथवा गाड़ी इसकी चपेट में नहीं आया अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सड़क जाम होने के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। सूचना पर थाने से एएसआई धीरज कुमार नें वहां पहुंच कर वनकर्मियों से संपर्क कर मज़दूरों को बुलवाया तब जाकर पेड़ को काट कर हटाया गया। इसके बाद करीब ढाई घंटे तक रहा जाम खत्म हुआ। इस बीच क्षेत्र की बिजली भी कटी रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.