बांका, जनवरी 2 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। पंजवारा- भेड़ामोड़ नेशनल हाईवे 333 ए मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कहर देखने को मिला।थाना क्षेत्र के विक्रमपुर मोड़ के समीप गुरुवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।छर्री लदा एक तेज रफ्तार हाईवा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।हादसे में हाईवा के चालक और खलासी की जान बाल-बाल बच गई। मिली जानकारी के अनुसार,छर्री लदा हाईवा पंजवारा की तरफ से जा रहा था।इसी दौरान विक्रमपुर मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर वाहन तेज गति में रहने के चलते संतुलन खो बैठा और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे की सूचना पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जानमाल की गंभीर क्षति नहीं हुई।शुक्रवार सुबह क्रेन की मदद स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.