लोहरदगा, जून 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा का प्रतिनिधि मंडल जिला अध्यक्ष मनीर उरांव के नेतृत्व में नगर प्रशासक मुक्ति किंडो से मिला। ज्ञापन सौंपकर लोहरदगा शहर के एक मात्र बड़ा तालाब है, जो विक्टोरिया तालाब के नाम से भी जाना जाता है। इसे बदलने की मांग करते हुए स्वतंत्रता सेनानी रूनिया-झुनिया के नाम पर करने की मांग की। भाजपा नेताओं ने कहा कि आजाद भारत में इस तालाब का नाम ऐसे व्यक्तित्व के नाम पर आजादी के बाद भी अंकित है, जिसने भारत के लोगों पर अत्याचारी शासन किया, शोषण और प्रताड़ित किया।आज भारत के संपूर्ण धरोहर को वीर शहीदों के नाम से जाना जाना चाहिए। धीरे-धीरे कई स्थानों पर नामो में बदलाव हो भी रहे है। विदेशी ताकत के खिलाफ संघर्ष करने बलिदान देनेवाली रूनिया-झुनिया के नाम पर हो, जो वीर बुधु भगत की बेटियां थीं। रूनिया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.