गिरडीह, फरवरी 10 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। धनवार नगर पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। यहां 12005 मतदाता एक अध्यक्ष व 11 वार्ड पार्षद को चुनेंगे। अध्यक्ष पद के लिए दो महिला प्रत्याशी सहित 12 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। ग्यारह वार्ड में वार्ड पार्षद के कुल 55 प्रत्याशी मैदान में हैं। मंगलवार को अध्यक्ष के 12 प्रत्याशियों में एक प्रत्याशी विकेंद्र साहु ने अपना औपचारिक समर्थन पवन साव को दे दिया। इस बाबत विकेंद्र साहू ने पवन साव को अपने समर्थक वोट का समर्थन देने की घोषणा की। पवन साव चुनाव चिन्ह के साथ प्रचार प्रसार भी कर रहे हैं। इस बाबत विकेंद्र साव ने बताया कि भाजपा पार्टी के साथ-साथ बड़े भाई के हाथों को मजबूत करने को लेकर बड़े भाई पवन साव को आज समर्थन दिए हैं। पवन साव का मैं अब प्रचार करूंगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अरविंद साव के ...