बरेली, फरवरी 24 -- समाजवादी पार्टी से आवंला सांसद नीरज मौर्य ने सोमवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर सरकार पर विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र की समस्याओं को लगातार सदन में उठा रहे हैं और संबंधित विभागों को पत्र लिखते हैं, लेकिन प्रदेश सरकार उनके पत्रों का जवाब नहीं देती। 'केंद्र सरकार से जवाब तो मिल जाता है, पर वह भी गोलमोल रहता है। सांसद ने आंवला क्षेत्र में छुट्टा पशुओं की समस्या, किसानों को खाद की किल्लत और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को प्रमुख मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि गोशालाओं की स्थिति चिंताजनक है और पशुधन मंत्री के क्षेत्र में ही गोवंश की मौतें हो रही हैं। उन्होंने लोकसभा में देशभर में गोसंरक्षण के लिए अलग आयोग गठित करने की मांग उठाने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पीएम केयर फंड से मिले वें...