संतकबीरनगर, जनवरी 20 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के सांथा ब्लाक का ग्राम पंचायत कसया विकास कार्यों से कोसों दूर है। सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं न पहुंचने से यहां के लोग विकास के लिए तरस रहे हैं। ग्राम पंचायत कसया और राजस्व गांव जखिनिया में बदहाली की यह हालत है कि दोनों गांवों में नालियां पूरी तरह से खुली हुई हैं और गंदगी से भरी पड़ी हैं। गांव में सफाई कर्मचारी का महीनों तक पता ही नहीं रहता है जिसके कारण गंदगी से भरी पड़ी हैं। नाली जाम होने के कारण जलनिकासी की समस्या बनी पड़ी है। बरसात में पानी सड़कों पर आ जाता है जिससे लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत का सामना करना पडता है। हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी का निर्माण होना है जो कि अधूरा पड़ा हुआ है। पेयजल योजना के तहत कहीं-कहीं पाईप बिछाया गया है तो कहीं अधूरा छोड़ दि...