महाराजगंज, मार्च 11 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज जिले को विकास और राजस्व योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रदेश में अव्वल स्थान मिला है। फरवरी माह की सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जिले को यह उपलब्धि मिली है। जिले को यह पांचवीं बार उपलब्धि मिली है। विकास के अधीन आने वाली कुल 72 योजनाओं/परियोजनाओं के बेहतरीन क्रियान्वयन के लिए ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ है, जबकि 3 योजनाओं/परियोजनाओं में ए, 5 में बी ग्रेड मिला है। इसी प्रकार राजस्व के अधीन आने वाली कुल 29 योजनाओं/परियोजनाओं में जनपद को ए प्लस ग्रेड प्राप्त हुआ, जबकि 2 योजनाओं/परियोजनाओं में ए और 08 में बी ग्रेड प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व जनवरी व दिसंबर में जनपद को पांचवा व तीसरा स्थान प्राप्त हुआ था। उससे पहले जनपद लगातार पांच बार प्रदेश में प्रथम स्थान पर काबिज था। डीएम अनुनय झा ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.