कोडरमा, अगस्त 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। समाहरणालय सभागार में आज राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के अंतर्गत सामाजिक अंकेक्षण हेतु जिला स्तरीय हितधारकों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों, सामाजिक अंकेक्षण टीमों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं संबंधित हितधारकों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त रवि जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने सामाजिक अंकेक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक अंकेक्षण पारदर्शी और उत्तरदायी शासन व्यवस्था की दिशा में एक सशक्त कदम है। इससे योजनाओं की प्रभावशीलता बढ़ती है और हितग्राहियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ सुनिश्चित होता है। उन्होंने सभी हितधारकों से आह्वान किया कि वे अंकेक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.