नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने नीतीश कटारा हत्याकांड में 25 वर्ष की सजा काट रहे आरोपी विकास यादव की फरलो याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा है। न्यायमूर्ति रवींद्र डुडेजा की पीठ ने सरकार के साथ ही जेल प्रशासन, कटारा की मां नीलम कटारा और गवाह अजय कटारा को नोटिस जारी कर अगली तारीख तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा गया है। मामले की अगली सुनवाई 27 नवंबर को होगी। याचिका में विकास की ओर से कहा गया है कि हाल ही में उसकी शादी हुई है, इसलिए वह पहली बार 21 दिनों की फरलो चाहता है ताकि सामाजिक संबंध बनाए रख सके। विकास यादव के वकील ने दलील दी कि फरलो नियमों के तहत सभी शर्तें पूरी होने के बाद भी अर्जी बिना उचित विचार के ठुकरा दी गई। वहीं, दिल्ली सरकार ने स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए समय मांगा। जेल प्रशासन ने फरलो आवेदन खारिज कर दिया था।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.