सीवान, फरवरी 21 -- सीवान। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी राजीव तिवारी ने जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय से मुलाकात कर जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने डीएम को पदभार ग्रहण करने पर बधाई देते हुए विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग की।श्री तिवारी ने प्रमुख सड़कों के चौड़ीकरण, विशेषकर बाईस कट्ठा से गोपालपुर होते हुए लकड़ी नबीगंज तक सड़क विस्तार की आवश्यकता बताई। स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों व दवाओं की उपलब्धता, सरकारी विद्यालयों में आधारभूत संरचना सुदृढ़ करने तथा किसानों को बेहतर बिजली सुविधा देने की मांग रखी। जिलाधिकारी ने सभी जनहित के मुद्दों पर प्राथमिकता से कार्रवाई का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.