औरंगाबाद, नवम्बर 4 -- बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान तेज हो गया है। स्वीप कोषांग के निर्देश और जिला कल्याण विभाग के आदेश पर मंगलवार को रफीगंज प्रखंड के नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों और महादलित टोलों में विकास मित्रों ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान विकास मित्रों ने लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर नागरिक को निर्भीक होकर मतदान करना चाहिए। यह अभियान नगर पंचायत के वार्ड संख्या 4, 6, 7, 8 के महादलित टोले सहित कई अन्य वार्डों में चलाया गया। इस दौरान लोगों से मतदान केंद्र तक पहुंचने में आने वाली समस्याओं की जानकारी ली गई और उनके समाधान के सुझाव दिए गए। महादलित टोलों के लोगों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। विकास मित्रों ने सभी से 11 नवंबर को अपने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.