पटना, सितम्बर 15 -- बिहार में महादलित विकास मिशन के तहत संविदा पर तैनात विकास मित्रों को भी अब सरकारी कर्मियों की तर्ज पर दुर्घटना बीमा का लाभ मिलेगा। बिहार में 9817 विकास मित्र कार्यरत हैं। कॉरपोरेट पैकेज के तहत दी जाने वाली बैंकिंग सुविधाओं के तहत इन्हें बीमा, स्वास्थ्य, सामूहिक जीवन बीमा, दुर्घटना, मृत्यु उपरांत बच्चों की शिक्षा तथा बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहायता जैसी विभिन्न सुविधाएं प्राप्त होगी। इनमें बीमा के तहत 10 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक मिलेगा। इसके लिए सोमवार को अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के तहत संचालित महादलित विकास मिशन एवं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया तथा पंजाब नेशनल बैंक के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय के सभागार में कार्यक्रम में मौजूद अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.