गाज़ियाबाद, दिसम्बर 26 -- गाजियाबाद,संवाददाता। विकास भवन स्थित दुर्गावती देवी सभागार में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के मौके पर 54 बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी द्वारा प्रसारित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी देखा गया। जनपद में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 12 बच्चों को प्रतीक चिन्ह एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कार्यक्रम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं एनसीसी कैडेट के 42 बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी ने बच्चों को सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के छोटे साहिबजादों-जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह के अद्धितीय बलिदान को याद करने व बच्चों को ईमानदारी, निडरता और बलिदान के महत्व को बताया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी मनोज कुमार पुष्कर ने बच्चों क...