पीलीभीत, मार्च 4 -- विकास भवन के मुख्य गेट पर दिव्यांगजनों के लिए रैंप की सुविधा नहीं है, जिससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भूतल पर स्थित प्रत्येक सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजनों के लिए रैंप की सुविधा देने के निर्देश हैं। ताकि दिव्यांगजन आसानी से सरकारी कार्यालय तक पहुंच सकेंगे। विकास भवन के मुख्य गेट पर रैंप नहीं है। इस वजह से दिव्यांगजनों को ट्राइ साइकिल को बाहर ही खड़ा करना पड़ता है। उसके बाद घसीट कर दिव्यांगजन अधिकारी कार्यालय तक जाना पड़ता है। यह दृश्य रोजाना देखा जा सकता है। इस दिशा में विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.